Sunday, April 26, 2026
HomeकानपुरKanpur : भाजपा कानपुर उत्तर की मातृ शक्ति ने उत्साहपूर्वक सुनी ‘मन...

Kanpur : भाजपा कानपुर उत्तर की मातृ शक्ति ने उत्साहपूर्वक सुनी ‘मन की बात’

Kanpur । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें संस्करण को आज भाजपा कानपुर उत्तर की मातृ शक्ति ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर सुना। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 120 पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा उपस्थित रहे।नेताओं ने महिला मोर्चा की बहनों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को प्रेरणा, मार्गदर्शन और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति समाज की आधारशिला है और उनके सशक्तिकरण से ही देश का समग्र विकास संभव है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव समाज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भी ‘मन की बात’ के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए और प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मन की बात कार्यक्रम में…..मंडल उपाध्यक्ष प्रीति साहू, अभिमन्यु सक्सेना,विनीत पासवान सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!