Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : रणजी के रण में इस बार एलीट ग्रुप-ए में दमखम...

Kanpur : रणजी के रण में इस बार एलीट ग्रुप-ए में दमखम दिखायेगा उप्र

15 अक्टूबर से शुरू होगी देश की सबसे बड़ी घरेलू ट्रॉफी

Kanpur । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वर्ष 2025-26 सत्र के घरेलू क्रिकेट का कैलेण्डर जारी कर दिया है। जिसके तहत देश की सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 15 अक्तूबर से होगी।

 

 

 

यह ट्रॉफी इस बार भी दो चरणों में खेली जायेगी।
20 साल से खिताबी सूखा झेल रही उत्तर प्रदेश की टीम इस बार एलीट ग्रुप-ए में रखी गयी है। पिछले इस बार की विजेता टीम विदर्भ के अलावा, तमिलनाडु, बड़ौदा, झारखंड, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और नागालैंड शामिल हैं।

 

 

उत्तर प्रदेश की टीम पिछले सीजन में एलीट ग्रुप-सी में शामिल थी। टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर व चीफ सिलेक्टर सुनील जोशी की कोचिंग में टीम ग्रुप में शामिल आठ टीमों में छठवें स्थान पर रही। उप्र ने सात मैचों में केवल एक में जीत, एक हार व पांच मैच ड्रा खेले थे। कोच जोशी का कार्यकाल पूरा हो चुका है और पूरी उम्मीद है कि टीम इस बार नए कोच के साथ उतरेगी।

 

 

बीसीसीआई द्वारा जारी कैलेण्डर के अनुसार इस बार घरेलू सीजन की शुरुआत आठ अक्टूबर से सीनियर महिला टी-20 ट्राफी से होगी। वहीं पुरुष वर्ग में मुकाबलों की शुरुआत 9 अक्टूबर से वीनू माकड़ ट्रॉफी से होगी। बोर्ड द्वारा जारी फिक्सचर के तहत लखनऊ को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, वीनू माकड़ ट्रॉफी और अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी एलीट की मेजबानी सौंपी गयी हैं।

 

 

 

 

इसके अलावा अन्य ट्रॉफी के मुकाबले की घोषणा बाद में की जायेगी। यूपीसीए के अधिकारियों के अनुसार विभिन्न आय़ु वर्ग के मुकाबलों की मेजबानी मिलने के बाद ग्रीनपार्क समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी कुछ मुकाबले कराये जायेंगे। ग्रीनपार्क को चार से पांच घरेलू मुकाबलों की मेजबानी सौंपी जायेगी।

 

 

 

पिछले सीजन में ग्रीनपार्क में लाल मिट्टी की विकेट न होने से रणजी के सभी घरेलू मैच लखनऊ में कराये गये थे लेकिन इस बार उम्मीद है कि यहां विकेट तैयार कर ली जायेगी, जिससे अधिक से अधिक मैच आयोजित किये जा सके। लाल मिट्टी के लिए यूपीसीए की तरफ से पैसा जारी किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही महाराष्ट्र से मिट्टी आ जायेगी जिससे मानसून आने से पहले ही यहां काम पूरा कर लिया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!