Monday, April 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : जाजमऊ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों...

Kanpur : जाजमऊ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार

ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई दो बहनों की जमा पूंजी, इलाके में दहशत

Kanpur । जाजमऊ थाना क्षेत्र के जेके-2 कॉलोनी के पास शातिर चोरों ने पुलिस गश्त को खुली चुनौती देते हुए एक बंद मकान को निशाना बना लिया। देर रात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

#kanpur

जानकारी के अनुसार, मकान स्वामिनी प्रेमा देवी अपने परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए पैतृक गांव गई हुई थीं। घर पूरी तरह बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर लगभग 35 हजार रुपये नकद, करीब 3 लाख रुपये मूल्य के जेवर, गैस सिलेंडर और कीमती कपड़े चोरी कर लिए।

पीड़िता प्रेमा देवी ने बताया कि उनकी बहन कमला का मकान पुनर्निर्माण के कारण खाली था, इसलिए उन्होंने अपने सभी जेवर और कीमती सामान सुरक्षित रखने के लिए दीदी के घर में रख दिए थे। लेकिन चोरों ने दोनों बहनों की जमा पूंजी पर एक साथ हाथ साफ कर दिया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

सुबह जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा और सामान बिखरा पाया तो उन्होंने तुरंत परिवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही घर पहुंचीं प्रेमा देवी और कमला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर के अंदर का नजारा देखकर दोनों स्तब्ध रह गईं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी व बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!