Tuesday, October 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : बादशाहीनाका थाने में खुला मिशन शक्ति केंद्र, महिलाओं को मिलेगी...

Kanpur : बादशाहीनाका थाने में खुला मिशन शक्ति केंद्र, महिलाओं को मिलेगी मदद

350 महिलाओं और बच्चों ने चौपाल में लिया हिस्सा, बाल विवाह से लेकर ऑनलाइन उत्पीड़न तक पर किया जागरूक

Kanpur। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और सम्मान दिलाने के लिए बादशाहीनाका थाने में मिशन शक्ति के छठवें चरण के तहत मॉडल मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र पर महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई, काउंसलिंग, सहायता, आश्रय और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को एक ही स्थान पर मदद उपलब्ध कराना है।

#kanpur

केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह की अध्यक्षता में वृहद जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। इसमें करीब 350 महिलाओं, बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संस्थाओं और विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चौपाल में बाल विवाह की रोकथाम, महिला सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में लघु फिल्म ‘बढ़ते बच्चे’ के माध्यम से किशोरों को शारीरिक और मानसिक बदलावों की जानकारी दी गई। साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा और ऑनलाइन व ऑफलाइन उत्पीड़न से बचाव के तरीके समझाए गए। किशोरों को बताया गया कि किसी भी असहज स्थिति में भरोसेमंद व्यक्ति और संबंधित अधिकारियों से मदद लेना जरूरी है।

महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी देकर जरूरत के समय इसका उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय स्नेहा तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...