Monday, April 20, 2026
HomeखेलKanpur : प्रताप इंटरनेशनल स्कूल की शानदार जीत

Kanpur : प्रताप इंटरनेशनल स्कूल की शानदार जीत

Kanpur । प्रताप इंटरनेशनल स्कूल केशवपुरम में अंडर-13 लिटिल चैम्पियंस टी-20 क्रिकेट कप का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें मेजबान प्रताप इंटरनेशनल स्कूल नेकैंपस आईआईटी एकेडमी को 42 रनों से हराया। मुकाबले में प्रताप स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में आठ विकेट पर 88 रन बनाए।

#kanpur

जवाब में कैंपस आईआईटी एकेडमी की टीम 8.3 ओवर में 46 रनों पर सिमट गयी। तीन विकेट लेकर आर्यन शर्मा मैन ऑफ द मैच बने। वहीं अव्यन ने भी तीन विकेट तथा आकर्ष यादव ने 41 रनों की शानदार पारी खेली। मुख्य अतिथि राहुल सप्रू, विशिष्ट अतिथि रामजी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय की निदेशिका सुरभि भदौरिया, प्रधानाचार्या चारू यादव मौजूद रहीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!