Monday, October 19, 2026
HomeकानपुरKanpur : मंदिर से मुकुट चोरी, 24 घंटे में दबोचा गया आरोपी

Kanpur : मंदिर से मुकुट चोरी, 24 घंटे में दबोचा गया आरोपी

100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जीआरपी ने खोला राज, चार मुकुट बरामद; कीमत दो लाख रुपये से अधिक

 

Kanpur । कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन स्थित मंदिर से चार मुकुट चोरी होने के मामले में जीआरपी ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और सुराग जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चारों मुकुट बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है।रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 1-ए पर श्री झगड़ेश्वर हनुमान मंदिर बना है।

#kanpur

यहां स्थापित गणेश जी, मां दुर्गा, काली माता और हनुमान जी के मुकुट चोरी हो गए थे। घटना के बाद जीआरपी ने आरोपी की तलाश शुरू की। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और अन्य सूचनाएं जुटाई गईं। लगातार पड़ताल के बाद पुलिस ने 18 अक्टूबर को स्टेशन के प्रयागराज साइड स्थित कूड़ाघर के पास से आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के लवली टीका गांव निवासी कृष्णा तिवारी (20) पुत्र संतोष तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने मंदिर से चार मुकुट चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके पास से सफेद धातु के चारों मुकुट बरामद कर लिए गए।

पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा की निगरानी और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर शेषमणि उपाध्याय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...