शिष्टाचार भेंट में सामाजिक सरोकारों और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
Kanpur । जनसेवा को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपना दल (एस.) चिकित्सा मंच के कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राहुल कटियार ने विधायक अभिजीत सिंह सांगा से मुलाकात की। विधायक के आवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट में जनहित के मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। राहुल कटियार ने विधायक से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।मुलाकात के दौरान राहुल कटियार ने कहा कि जनसेवा के कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का अनुभव और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है।

समाज से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों की मदद करना और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाना जरूरी है। उन्होंने संगठन के माध्यम से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया।
इस मौके पर अपना दल (एस.) के कल्याणपुर विधानसभा उपाध्यक्ष राजीव कटियार, बिठूर विधानसभा उपाध्यक्ष शिवेंद्र कटियार, जिला सचिव सौरभ सिंह पाल और भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री विक्रम सिंह राजावत समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


