Sunday, October 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले तीन चोर गिरफ्तार

Kanpur : ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले तीन चोर गिरफ्तार

दो लाख रुपये के तीन मोबाइल बरामद, आउटर पर धीमी ट्रेन में करते थे झपटमारी

Kanpur । रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब दो लाख रुपये कीमत के तीन एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों का पुराना आपराधिक इतिहास है।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 18 अक्टूबर की रात स्टेशन परिसर में चेकिंग कर रही थी। रविवार तड़के करीब 2:30 बजे हैरिसगंज पुल के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर सुबह करीब 7:10 बजे उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब खान उर्फ साहिल, अब्बास और मो. आसिफ उर्फ आसी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कानपुर सेंट्रल के आउटर पर ट्रेन धीमी होने पर खिड़की या दरवाजे के पास बैठे यात्रियों के हाथ से मोबाइल झपट लेते थे। इसके अलावा सो रहे यात्रियों का सामान चोरी कर फरार हो जाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ओप्पो और रेडमी कंपनी के तीन मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ये मोबाइल चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं। तीनों के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल और कलक्टरगंज थाने में चोरी समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...