, जांच में जुटी पुलिस
Kanpur गोविंदनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक फैक्ट्री कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और परिजनों ने निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, साकेत नगर निवासी 52 वर्षीय बाबूराम बाजपेयी 15 अप्रैल की शाम फैक्ट्री से काम खत्म कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान नंदलाल चौराहा के पास सांझा चूल्हा के समीप एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने पहले एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी और फिर पीछे से बाबूराम को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबूराम उछलकर दूसरी गाड़ी से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
परिजनों का आरोप है कि वाहन में सवार लोगों के बारे में कुछ राजनीतिक पहचान से जुड़ी बातें सामने आई हैं और यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि वे नशे की हालत में थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
घायल बाबूराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छह दिनों तक इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही और सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है।वहीं पुलिस का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई है।


