मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›अवर्गीकृत›Kanpur : सेहत से बढ़कर कोई दौलत नहीं,जागरूक बनकर एनीमिया को हराएं
अवर्गीकृत

Kanpur : सेहत से बढ़कर कोई दौलत नहीं,जागरूक बनकर एनीमिया को हराएं

Akash Chaudharyअपडेट: November 28, 2024

Kanpur ।कानपुर विद्या मंदिर में एक विशेष एनीमिया अवेयरनेस कैंपेन का आयोजन किया गया, जो सामाजिक कल्याण और स्वास्थ्य संवर्धन के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल थी।कार्यक्रम का आयोजन AURA Trust, सोशियोलॉजी विभाग, और विद्यालय के संयुक्त प्रयास से किया गया।

#kanpurअभियान के दौरान न केवल एनीमिया के लक्षणों और कारणों पर चर्चा की गई, बल्कि निशुल्क हीमोग्लोबिन परीक्षण और चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में होम्योपैथिक दवाइयां, आयरन सप्लीमेंट्स, और अन्य आवश्यक मेडिसिन निशुल्क वितरित की गईं।डॉ. अमरीन फातिमा, AURA Trust की संस्थापक और प्रमुख, ने एनीमिया को गंभीर स्वास्थ्य समस्या बताते हुए कहा, “एनीमिया को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।

यह एक ऐसी महामारी है जो बच्चों और महिलाओं को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज को एनीमिया के खतरों से अवगत कराना और इसका निदान करना है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायण डायग्नोस्टिक्स के कुणाल जी का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त, ट्रस्ट की टीम के डॉ. राहुल रस्तोगी, कुणाल, अमित और डॉ राकेश निगम अभियान को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान किया।

https://parpanch.com/gorakhpur-marriage-of-1200-poor-daughters-will-become-special-with-the-blessings-of-cmyogi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *