Sunday, October 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : अधिवक्ता अभय सिंह के आवास पहुंचीं साध्वी प्राची, सपरिवार हुआ...

Kanpur : अधिवक्ता अभय सिंह के आवास पहुंचीं साध्वी प्राची, सपरिवार हुआ स्वागत

 

राम नाम की शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान, सनातन संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने पर दिया जोर

Kanpur। हरिद्वार से शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर पहुंचीं हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची का रविवार को कल्याणपुर में स्वागत किया गया। मुख्य कार्यक्रम में जाने से पहले वह अधिवक्ता अभय सिंह के आवास पहुंचीं। यहां अभय सिंह ने सपरिवार माला पहनाकर और राम नाम की शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। परिवार के सदस्यों ने साध्वी प्राची से आशीर्वाद लिया।

#kanpur

इस दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि सनातन धर्म हमारी पहचान और संस्कृति हमारी ताकत है। शस्त्र पूजन वीरता, आत्मरक्षा और धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अपनी परंपराओं और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। संस्कृति से जुड़ाव ही समाज को अपनी जड़ों से मजबूत बनाए रखता है।उन्होंने ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल हमारी परंपरा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और जीवन मूल्यों का आधार है। शस्त्र पूजन हमें साहस, आत्मरक्षा और कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों और गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराना जरूरी है।

साध्वी प्राची ने अभय सिंह के परिवार की ओर से किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों से मिलकर खुशी हुई। इस दौरान दोनों के बीच शिष्टाचार भेंट भी हुई। कुछ समय आवास पर रुकने के बाद साध्वी प्राची किदवई नगर स्थित रतनलाल स्टेडियम में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...