Sunday, October 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : महिला की हत्या कर फरार हुआ आरोपी, 24 घंटे में...

Kanpur : महिला की हत्या कर फरार हुआ आरोपी, 24 घंटे में गिरफ्तार

स्वर्ण जयंती विहार के किराये के मकान में हुई थी वारदात, पुराने मुकदमे को लेकर विवाद की बात आई सामने

Kanpur । चकेरी क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को वारदात के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार सुबह गोकुल ग्राउंड के पास डी-ब्लॉक से पप्पू पासवान (42) को पकड़ा। महिला की बहन ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर शोषण करने और शादी का दबाव बनाने पर हत्या करने का आरोप लगाया था। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने रविवार को मामले का खुलासा किया।

देवरिया के बघौचघाट निवासी नाजिया खातून ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन काजल उर्फ हसीन खातून (28) की 21 और 22 अक्टूबर की रात हत्या कर दी गई थी। शिकायत के आधार पर चकेरी पुलिस ने 24 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में है। इसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कोर्ट मैरिज के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मुलाकात काजल से वर्ष 2021 में कांशीराम कॉलोनी में मकान की मरम्मत के दौरान हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2022 में कोर्ट मैरिज कर ली। आरोपी पहले से शादीशुदा था। इसकी जानकारी होने के बाद महिला ने उसके खिलाफ बिधनू थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस के अनुसार, पुराने मुकदमे और रहन-सहन को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि 21 अक्टूबर को स्वर्ण जयंती विहार स्थित किराये के मकान में विवाद के दौरान उसने महिला का गला दबा दिया। इसके बाद वह शव कमरे में छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भानु प्रकाश, उपनिरीक्षक हेमंत प्रकाश और पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...