Sunday, October 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीसीटीवी ने खोला चोरी का राज, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

Kanpur : सीसीटीवी ने खोला चोरी का राज, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

पांच साल पहले दुकान पर करता था काम, पीछे के रास्ते से घुसकर उड़ाए रुपये,1.23 लाख रुपये और चार चेकबुक बरामद

Kanpur । चकेरी के लालबंगला स्थित फूलवाली गली में पूजा-पाठ और डिस्पोजल की दुकान से तीन लाख रुपये चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व कर्मचारी विकास जायसवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1,23,402 रुपये, चार चेकबुक और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने रविवार दोपहर उसे जेल भेज दिया।
लालबंगला निवासी कुलदीप सैनी की फूलवाली गली में पूजा-पाठ और डिस्पोजल की दुकान है।

शुक्रवार रात दुकान बंद करने के बाद वह अंदर ही सो गए थे। आरोप है कि इसी दौरान पांच साल पहले दुकान पर काम कर चुका विकास पीछे के रास्ते से अंदर घुस आया। करीब आधे घंटे तक दुकान में सामान खंगालने के बाद वह गुल्लक में रखे तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया। दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी।
कुलदीप को शुक्रवार को एक पार्टी को भुगतान करना था। इसके लिए उन्होंने तीन लाख रुपये गुल्लक में रखे थे। चोरी का पता चलने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी की पहचान हो गई।

पीड़ित के मुताबिक, विकास उनके मोहल्ले का ही रहने वाला है। वह शिकायत लेकर उसके घर पहुंचे, लेकिन परिजनों ने बेटे से संबंध खत्म होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। इसके बाद उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर उसे कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की रकम में से 1,23,402 रुपये, चार चेकबुक और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...