Wednesday, May 27, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में 7 जून को दौड़ेगा अस्मिता महिला साइकिलिंग लीग...

Kanpur : ग्रीनपार्क में 7 जून को दौड़ेगा अस्मिता महिला साइकिलिंग लीग का पहिया

Kanpur। विश्व साइकिलिंग दिवस के तीन जून को है, इस उपलक्ष्य में खेलो इंडिया (साई) साइकलिंग फेडरेशन और उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से सात जून को ग्रीनपार्क स्टेडियम में अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और साइकिलिंग को जागरूकता करना है।

प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 6:30 बजे साइकिलिंग रैली से होगी। रैली ग्रीनपार्क स्टेडियम से निकलकर ग्रीनपार्क चौराहा, स्टॉक एक्सचेंज, हडर्ड स्कूल, डेकाथलॉन, डीएवी इंटर कॉलेज मार्ग से होते हुए फिर ग्रीनपार्क स्टेडियम में समाप्त होगी। इसके बाद स्टेडियम परिसर में लगभग 900 मीटर के सर्किट पर विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है। महिला वर्ग में 19 वर्ष या उससे अधिक आयु की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी, जूनियर बालिका वर्ग में 17 से 18 वर्ष की बालिकाएं, सब जूनियर व यूथ वर्ग में 13 से 16 वर्ष तक की बालिकाओं को प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। महिला वर्ग की रेस 20 किलोमीटर, जूनियर वर्ग की 15 किलोमीटर, सब जूनियर व यूथ वर्ग की रेस 10 किलोमीटर की निर्धारित की गई है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मेडल, मेरिट सर्टिफिकेट व पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। जबकि पहले 100 खिलाड़ियों को टी-शर्ट भी वितरित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य व निःशुल्क रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी 29 मई को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ग्रीनपार्क स्थित आरएसओ कार्यालय में संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए साइकिलिंग प्रशिक्षक ब्रजेश शुक्ला से मोबाइल नंबर 6394352858 पर संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रतिभागी https//fitindia.gov.in/world-bicycle-day⁠ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...