Kanpur। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) क्रिकेट लीग में रेडविंग्स इलेवन ने राइजिंग सुपर स्टार को 58 रन से पराजित किया। जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में रेडविंग्स इलेवन ने 22 ओवर में छह विकेट पर 264 रन बनाए। टीम से मनीष ने नाबाद 45 रन, मनिंदर सिंह ने 38 रन, मोहिब अंसारी ने 37, राहुल यादव ने 35 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में रंजीत ने दो, करन, गौरव पाठक, अभिषेक व आयुष गुप्ता ने एक-एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग सुपर स्टार की टीम 22 ओवर में आठ विकेट पर 206 रन ही बना सकी। टीम से गौरव पाठक ने 84 रन की संघषपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम का अन्य कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका और टीम हार गई। वहीं गेंदबाजी में यश पांडे ने पांच, मनीष ने दो व मनिंदर सिंह ने एक विकेट अपने नाम किया। श्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए यश पांडे को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा किया।


