Thursday, February 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : ए एन डी की एनएसएस इकाई ने राजा पुरवा मलिन...

Kanpur : ए एन डी की एनएसएस इकाई ने राजा पुरवा मलिन बस्ती में जरूरतमंदो को गर्म कपड़ों का किया वितरण

Kanpur । आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय हर्ष नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम के संयुक्त तत्वावधान में राजा पुरवा मलिन बस्ती में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुँचाना था।

#kanpur

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आकांक्षा गौर ने बताया कि समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा-भावना का विकास होता है।

कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जरूरतमंदों को स्वेटर, कंबल एवं अन्य गर्म वस्त्र वितरित किए। इस अवसर पर एन.एस.एस . इकाई प्रथम की सदस्य डॉ. शबीना अंसारी, पूजा सिंह तथा दीक्षा सिंह एवं समस्त स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...