Sunday, September 6, 2026
HomeखेलKanpur : सर्वेश की पटखनी से गूंजा अखाड़ा, श्याम को दी शिकस्त

Kanpur : सर्वेश की पटखनी से गूंजा अखाड़ा, श्याम को दी शिकस्त

Kanpur । अरमापुर में विश्वनाथ पहलवान समाज सेवा समिति की ओर से राज्य स्तरीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे नामी पहलवानों ने जोरदार मुकाबलों में अपने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन किया।

दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अमिताभ बाजपेई और वरिष्ठ समाजसेवी व दादा नगर कोपोस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सतीश निगम और सम्राट यादव मौजूद रहे।
मुख्य आकर्षण 11 हजार रुपये इनामी कुश्ती रही। इसमें लखनऊ के पहलवान सर्वेश और हरियाणा के श्याम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए कई शानदार दांव लगाए। आखिरकार सर्वेश ने श्याम को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरी कुश्ती में झींझक के ओम वीर ने हरिद्वार के भगत को हराया। तीसरी कुश्ती में चौबेपुर के जान मोहम्मद में राजस्थान के बबलू पहलवान को पटकनी दी। ऐसे ही लखनऊ के शनि ने बिल्हौर के दिलबाग को मात दी।

आयोजन की खासियत यह रही कि महिला पहलवानों ने भी पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। उनकी भागीदारी ने दंगल को नई पहचान देने के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। जिसमें 5000 की कुश्ती में हिसार की पूनम ने दिल्ली की ज्योति को हराया।

जबकि इटावा की खुशी ने लखनऊ की किरण को धूल चटाई। महिलाओं की तीसरी कुश्ती में कानपुर की खुशी यादव ने कानपुर की किरण को मात दी। इसी प्रकार से अन्य कुश्ती भी हुई। कार्यक्रम के समापन पर दंगल संयोजक उमाशंकर यादव ने अतिथियों, पहलवानों, सहयोगियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया। आयोजन में विनोद तिवारी, रविंद्र यादव, राजेश यादव और सहाब दीन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...