सुनील तिवारी इंटर एकेडमी लीग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का 28 अक्टूबर तक चलेगा शिविर
Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग में चुने गए 30 खिलाड़ियों का कैंप बृहस्पतिवार से एचबीटीयू वेस्ट कैंपस चिड़ियाघर रोड पर शुरू हुआ। 28 अक्तूबर तक चलने वाले इस कैंप में पिछले सत्र की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

कैंप में कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों की फिटनेस परखी। शुरुआत में खिलाड़ियों को रनिंग कराई गई, इसके बाद वार्मअप कराया गया। चयनित खिलाड़ियों में बल्लेबाज उत्कर्ष द्विवेदी, अनंत मिश्रा, कृष्णा यादव, अर्पित रे, आजाद द्विवेदी, रुद्र रावत, वीर सिंह, आर्यन यादव, आदर्श सिंह, शिवांश सिंह, प्रिंस और अनुकल्प सैनी शामिल हैं।
विकेटकीपर अमृत सचान और राना अमरेंद्र सिंह को चुना गया है। गेंदबाजों में हर्षवर्धन, सम्राट चंदेल, सजल श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, देवेश कार्तिक, चिन्मय गौर, माधव गुप्ता, नयन सिंह, तेजस ठाकुर, अखंड प्रताप, फैज, सूर्यांश सिंह, आर्यन पाल, विराज पाल, कबीर यादव और अनुपम शामिल हैं।


