Sunday, September 6, 2026
HomeखेलKanpur : तरणताल में दिखा तैराकी का दम, एंजेलिना और पार्थ बने...

Kanpur : तरणताल में दिखा तैराकी का दम, एंजेलिना और पार्थ बने विजेता

Kanpur । फूलबाग स्थित दि कानपुर यूनियन क्लब के तरणताल में रविवार को तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-15 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में करीब 50 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लेकर अपनी तैराकी क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि शैल शुक्ला, संयोजक किशन ओमर, क्लब सचिव सुरेश शर्मा और ऋषि ओमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर शैल शुक्ला ने कहा कि तैराकी ऐसा व्यायाम है, जिससे शरीर के अधिकांश अंगों की कसरत होती है। नियमित तैराकी से हृदय की कार्यक्षमता बेहतर होने के साथ मांसपेशियां मजबूत होती हैं और सहनशक्ति में भी इजाफा होता है।

प्रतियोगिता के बालिका अंडर-14 वर्ग में एंजेलिना ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-11 में माही निषाद विजेता रहीं। बालक वर्ग में अंडर-14 में पार्थ और अंडर-11 में शिखर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं स्नूकर प्रतियोगिता में इशांत शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में एचके तिवारी, रजनी चौधरी, अनुपमा गुप्ता, सैयद अली, सीए अमर ओमर, राजेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, आमोद त्रिपाठी और अरविंद सिंगारी समेत क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...