Monday, September 7, 2026
HomeखेलKanpur : गंगा आरती से हुआ मैच का शुभारंभ 

Kanpur : गंगा आरती से हुआ मैच का शुभारंभ 

Kanpur । सांसद और कानपुर एकादश के बीच रविवार को खेले गये मैच का शुभारम्भ गंगा आरती से किया गया। विधि विधान से मां गंगा की आरती के बाद वंदे मातरम और राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। जिसके बाद सांसद रमेश अवस्थी, यूसुफ पठान और अंकित राजपूत ने गुब्बारे उड़ाकर औपचारिक शुरुआतत की। इस दौरान मैदान में हुई आतिशबाजी ने माहौल को रोमांचित कर दिया। इस दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी, अरुण पाठक, राहुल बच्चा सोनकर, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, अन्नू अवस्थी, भाजपा के उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, नीतू सिंह, महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी, सुरेश अवस्थी, अनूप अवस्थी व पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...