Sunday, September 6, 2026
HomeखेलKanpur : एथलेटिक्स में दिखाया दम, जीते पदक

Kanpur : एथलेटिक्स में दिखाया दम, जीते पदक

जेवलिन थ्रो से लेकर दौड़ तक खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Kanpur।  जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आइआइटी मैदान में हुई मीट में प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। मीट में रविवार को खेले गए मुकाबले में अंडर-16 जेवलिन थ्रो में उत्कर्ष पहले स्थान पर रहे। विदित ने अंडर-20 वर्ग में जीत हासिल की। जेवलिन थ्रो के ओपन वर्ग में चंद्रभान विजयी रहे। हाई जंप स्पर्धा में सूरज कटियार ने स्वर्ण पदक जीता।

हाई जंप के ओपन वर्ग में प्रदीप तथा हैमर थ्रो में सुखविंदर विजयी रहे। अंडर-16 के 100 मीटर दौड़ में जतिन व अंडर-20 वर्ग में ध्रुव ने बाजी मारी। 1000 मीटर दौड़ में अमन यादव व 1500 मीटर दौड़ में संजय विजयी रहे। अंडर-16 वर्ग के 200 मीटर दौड़ में जतिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। अंडर-20 के 400 मीटर दौड़ में बादल व अंडर-16 के 400 मीटर दौड़ में अपूर्व विजयी रहे। मीट के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...