Tuesday, May 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : काकादेव में तूफान का कहर, ऑटो पर पेड़ गिरा: बुजुर्ग...

Kanpur : काकादेव में तूफान का कहर, ऑटो पर पेड़ गिरा: बुजुर्ग महिला की मौत, बेटी गंभीर

Kanpur । शाम के तेज़ तूफान ने शनिवार को काकादेव में जैसे एक परिवार की खुशियों पर कहर बरपा दिया। कुलवंती अस्पताल के पास अचानक सड़क किनारे खड़ा विशालकाय पेड़ उखड़कर चलते ऑटो पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में जमुना देवी (62 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री ज्योत्सना गंभीर रूप से घायल हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही ऑटो अस्पताल के पास से गुजर रहा था, तूफान की तेज़ हवाओं से पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे वाहन पर गिर पड़ा। भारी पेड़ के दबाव से ऑटो का ऊपरी हिस्सा पिचक गया और भीतर सवार महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल भयावह हो गया। हादसे में जमुना देवी की बहन राजकुमारी बाल-बाल बचीं, लेकिन गहरे सदमे में हैं।

घायल ज्योत्सना को तुरंत स्वरूप नगर स्थित मधुराज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पेड़ की टहनियों को हटाया और फंसी महिलाओं को बाहर निकाला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काकादेव पुलिस ने आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।
इस तूफान ने कानपुर के कई हिस्सों में तबाही मचाई। जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से यातायात बाधित हुआ और लोग घरों में सिमट गए।

प्रशासन ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि खराब मौसम में ऊंचे पेड़ों और जर्जर इमारतों से दूर रहें।मौसम विभाग के अनुसार, तेज़ हवाओं और आंधी-तूफान के कारण अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तूफानी हवा का खतरा बना रह सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!