Saturday, May 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : चकरपुर मंडी पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल,मंडी सचिव को दिया ज्ञापन

Kanpur : चकरपुर मंडी पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल,मंडी सचिव को दिया ज्ञापन

Kanpur । चकरपुर मंडी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित व्यापारियों, किसानों एवं पल्लेदारों से मिलने घटनास्थल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व सांसद राजाराम पाल, सपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला, कप्तान सेन, धर्मेंद्र सिंह बाली, आफताब आलम, राजकुमार चौहान, वीरेन्द्र त्रिपाठी, अंकित सचान, अंकुर शुक्ला, अर्पित यादव, सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।प्रतिनिधिमंडल ने मंडी परिसर में आग से प्रभावित दुकानों एवं चबूतरों का निरीक्षण कर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं।

#kanpur

नेताओं ने कहा कि इस भीषण अग्निकांड में व्यापारियों, किसानों एवं पल्लेदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई सरकार द्वारा तत्काल की जानी चाहिए। विधायक अमिताभ बाजपेई ने मौके से ही प्रमुख सचिव कृषि से फोन पर वार्ता कर पूरे मामले से अवगत कराया तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

#kanpur

 

समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल द्वारा मंडी सचिव विजयन बलियान को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि चकरपुर मंडी के क्षतिग्रस्त चबूतरे एवं 44 दुकानों का पुनर्निर्माण आरसीसी ढांचे में कराया जाए तथा आग से प्रभावित आढ़तियों, किसानों एवं पल्लेदारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

इसके साथ ही प्रभावित पल्लेदारों के लिए समुचित व्यवस्था एवं परिचय पत्र बनाए जाने तथा मंडी परिसर में 24 घंटे फायर ब्रिगेड की कम से कम दो गाड़ियों की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की भी मांग की गई।तत्कालिक सहायता के लिए मंडी अध्यक्ष सौरभ पांडेय को विधायक अमिताभ बाजपेई ने 10,000 रू दिये जिससे पल्लेदारों का भोजन आदि व्यवस्था की जा सके।नेताओं ने कहा कि यदि पीड़ितों को शीघ्र राहत एवं पुनर्वास नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने का कार्य करेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...