Tuesday, April 14, 2026
HomeखेलKanpur : प्रयागराज में निशानेबाजों का जलवा, द परफेक्ट शूटिंग अकादमी के...

Kanpur : प्रयागराज में निशानेबाजों का जलवा, द परफेक्ट शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक

Kanpur। ओपन शूटिंग चैंपियनशिप प्रयागराज में शहर की द परफेक्ट शूटिंग अकादमी के पांच निशानेबाजों ने नौ पदक अपने नाम किए। कोच अमर निगम ने बताया कि पिस्टल वर्ग में अविरल ने स्वर्ण, राेहन ने रजत और इमरान ने कांस्य पदक जीता। पिस्टल के टीम वर्ग में अविरल, रोहन और इमरान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। 5वहीं, पैरा शूटर अपूर्वा ने पैरा रायफल वर्ग में स्वर्ण पदक और पिस्टल सब यूथ वर्ग में फैजान और मेधांश ने कांस्य पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया। पदक विजेता खिलाड़ी अब अयोध्या में होने वाली प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का हिस्सा बनेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!