Tuesday, April 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : खाकी के नाम पर छल, सपनों का सौदा कर छात्रा...

Kanpur : खाकी के नाम पर छल, सपनों का सौदा कर छात्रा से दुष्कर्म

नौकरी और शादी का झांसा देकर पुलिस लाइन के पास बुलाया, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा; जांच जारी

Kanpur । ट्रेन यात्रा के दौरान हुई एक सामान्य पहचान किस तरह गंभीर अपराध में बदल गई, इसका चौंकाने वाला मामला कानपुर से सामने आया है। पुलिस लाइन में तैनात एक रिक्रूट आरक्षी पर एमएससी की छात्रा ने नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी योगेंद्र सिंह से ट्रेन में हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को पुलिस विभाग में कार्यरत बताते हुए भरोसा दिलाया। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और आरोपी ने छात्रा को नौकरी दिलाने के साथ शादी करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि उसने योजनाबद्ध तरीके से छात्रा का विश्वास जीता।

छात्रा का कहना है कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने कानपुर पुलिस लाइन के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर उसने भरोसा दिलाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से आहत हो गई और उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।
परिजनों के साथ पीड़िता कोतवाली पहुंची, जहां आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

डीसीपी लाइन शिवा सिंह ने बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस लाइन जैसे संवेदनशील क्षेत्र से जुड़ा मामला होने के कारण विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष और त्वरित होगी तथा दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!