Thursday, May 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : शिक्षा सुधार में अहम भूमिका निभा रहे शिक्षामित्र : योगेंद्र...

Kanpur : शिक्षा सुधार में अहम भूमिका निभा रहे शिक्षामित्र : योगेंद्र उपाध्याय

सम्मान समारोह में शिक्षामित्र हुए सम्मानित, मानदेय बढ़ोतरी पर जोर

Kanpur।  जनपद में मंगलवार को मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के योगदान को सराहते हुए चयनित शिक्षामित्रों को सम्मानित किया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं, जो खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है और शिक्षकों व शिक्षामित्रों के हित सर्वोपरि हैं।

मंत्री ने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया गया है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। समारोह में विभिन्न विकासखंडों से चयनित शिक्षामित्रों को डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में ककवन से दुष्यंत सिंह यादव, बिल्हौर से सुरेंद्र सिंह, भीतरगांव से रंजना, चौबेपुर से स्मृति मिश्रा, कल्याणपुर से बबिता कुरील, सरसौल से विनय, शिवराजपुर से रंजना मिश्र, पतारा से पूजा सिंह, बिधनू से हेमंत अवस्थी, घाटमपुर से सोनी भदौरिया तथा नगर क्षेत्र से त्रिभुवन और विवेक मिश्र शामिल रहे।

कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक नीलिमा कटियार, सरोज कुरील और सुरेंद्र मैथानी, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, डीआईओएस संतोष राय, बीएसए सुरजीत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...