Thursday, February 26, 2026
HomeखेलKanpur : शिबू पाल की बल्लेबाजी और सिद्धी की गेंदबाजी ने केसीए-ए...

Kanpur : शिबू पाल की बल्लेबाजी और सिद्धी की गेंदबाजी ने केसीए-ए को विजेता बनाया”

Kanpur ।  कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बुधवार को खेले गये महिला मैत्री क्रिकेट मैच में केसीए-ए ने केसीए-बी को 19 रनों से हराया। कमला नगर स्थित सर पदमपत सिंघानिया एजूकेशन सेंटर ग्राउंड में खेले गये मुकाबले में शिबू पाल सिंह के 72 रनों की मदद से केसीए-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए।

 

केसीए-बी से सोनिका ने तीन, नंदनी सिंह और सौम्या पाल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-बी की पूरी टीम 31.1 ओवर में 108 रनों पर ढेर हो गयी। टीम से अंजलि रावत ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। विजयी टीम से सिद्धी मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर चार विकेट लिए। जान्हवी वर्मा को दो और सिम्मी थापा को एक सफलता मिली।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...