Thursday, April 16, 2026
HomeखेलKanpur : अभिजीत की घातक गेंदबाजी से ओलंपिक रजि. फाइनल में

Kanpur : अभिजीत की घातक गेंदबाजी से ओलंपिक रजि. फाइनल में

Kanpur । केसीए की ओर से प्रथम स्व. हरेंद्र पाल आनंद स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें ओलंपिक रजि. ने सदर्न क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल में ओलंपिक रजि. का मुकाबला अशोका ज्योति टीम से खेला जाएगा

श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में सदर्न क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 27.5 ओवर में 77 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से शैलेंद्र वर्मा ने 31 रन, शुभदीप ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अभिजीत सिंह ने पांच, अनिकेत यादव ने चार और पीयूष ने एक को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ओलंपिक रजि. ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 79 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में प्रीतेश दीक्षित ने 21 रन व शिवा ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य दीक्षित ने चार, कृष्णा बाली और अभिषेक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अभिजीत सिंह को शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!