Kanpur । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (सत्र 2026-27) के तहत अंडर-19 वर्ग का ट्रायल मैच सप्रू मैदान पर बुधवार को खेला गया। इस मुकाबले में टीम ‘बी’ और टीम ‘सी’ के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला। कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने की भरपूर कोशिश की।
बल्लेबाजी में विराट सिंह, अर्चित बनौडिया, कुशल सक्सेना, शिवांश सिंह, सम्राट सिंह और उज्जवल राजपूत ने प्रभावी पारियां खेलीं। वहीं गेंदबाजी में विशाल प्रजापति, सार्थक सिंह, शुभम केसरवानी, शौर्यदीप पाण्डे और अब्दुल करीम ने अपनी सटीक गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। जिससे आगामी चयन प्रक्रिया के लिए प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी हो गई है।


