Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : केएसपीएल: चैलेंजर्स इलेवन और होम फर्निश की शानदार जीत

Kanpur : केएसपीएल: चैलेंजर्स इलेवन और होम फर्निश की शानदार जीत

Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) के पहले मैच में चैलेंजर्स इलेवन ने रॉयल इलेवन को चार विकेट से मात दी। दूसरे मैच में होम फर्निश ने कानुपर पैंथर्स को सात विकेट से पराजित किया।

गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में रॉयल इलेवन ने 21 ओवर में 128 रन बनाए। टीम से मो. शोएब ने 29 रन, रिजवान अंसारी और अनस ने 26-26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दया ने तीन, मिराज ने दो को आउट किया। जवाब में चैलेंजर्स इलेवन ने 21.1 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में देवऋषी मिश्रा ने 52 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में काका ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच देवऋषी मिश्रा को चुना गया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में कानपुर पैंथर्स ने 21.5 ओवर में 150 रन बनाए। टीम से अजय पांडे ने 33 रन, तरुण सिंह ने 26 रन, राघव रस्तोगी ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नदीम ने चार और श्रेयश ने दो को आउट किया।

जवाब में होम फर्निश ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अमन ने 70 रन की अर्द्धशतकीय पारी, मो. आकिब ने 26 रन, नेहाल ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आकाश, दीपक व कामेंद्र ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!