Thursday, April 16, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीन पार्क स्टेडियम में केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन...

Kanpur : ग्रीन पार्क स्टेडियम में केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 80 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, फाइनल ट्रायल की तैयारी तेज

Kanpur। ग्रीन पार्क स्टेडियम में केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 80 खिलाड़ियों को दो ग्रुप में विभाजित कर गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण की बारीकियों के बारे में बताया गया। कैंप के मुख्य कोच मुरादाबाद के स्पोर्ट्स अफसर सुनील सिंह और उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने गुरुवार को नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी में विशेष प्रशिक्षण दिया।

15 दिवसीय ट्रायल के आधार पर प्रदेश के आवासीय क्रिकेट छात्रावास के लिए खिलाड़ियाें का चयन किया जाएगा। केंद्रीय प्रशिक्षण कैंप में फाइनल ट्रायल का आयोजन 28 और 29 अप्रैल को होगा।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में सुबह साढ़े छह बजे 80 खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट लिया गया। इसमें खिलाड़ियों ने रनिंग और योग-प्राणायाम किया। इसके बाद नेट्स सत्र में बारी-बारी हर खिलाड़ी के प्रदर्शन परखा गया। कोच अमित पाल ने गेंदबाजों को टिप्पे पर और बल्लेबाजों को गेंद पढ़ने के बाद शाट के चयन करने का गुरुमंत्र दिया।

इसके लिए नेट्स पर बल्लेबाजों को लगातार गेंदबाजों के सामने अभ्यास कराया गया और टारगेट शाट लगाने का अभ्यास कराया। नेट्स पर गेंदबाजों ने भी सटीक लेंथ पर लगातार गेंदबाजी कर खुद को साबित किया। वहीं, शाम के सत्र में खिलाड़ियों को दो ग्रुप 40-40 में विभाजित कर फील्डिंग कराई गई। हाई कैच, रनिंग कैच, बाउंड्री कैच, स्लिप कैच का कड़ा अभ्यास कराकर खिलाड़ियों को फाइनल ट्रायल के लिए तैयार किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!