Thursday, April 16, 2026
HomeखेलKanpur : अविराट की धमाकेदार पारी से रतनलाल एकेडमी विजयी

Kanpur : अविराट की धमाकेदार पारी से रतनलाल एकेडमी विजयी

Kanpur । रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में रतनलाल एकेडमी ने ब्लू स्टार एकेडमी को 87 रन से पराजित किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में रतनलाल एकेडमी ने 25 ओवर में सात विकेट पर 203 रन बनाए। टीम से अविराट त्रिवेदी ने नाबाद 81 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली व समर्थ सिंह ने 46, अभय सिंह ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विराट ने चार और नयन सिंह ने दो को आउट किया।

#kanpur

जवाब में ब्लू स्टार एकेडमी की पूरी टीम 22.2 ओवर में 116 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से संस्कार गुप्ता ने नाबाद 49 रन से एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट पतन के चलते टीम हार गई। दूसरी ओर गेंदबाजी में गोविंद गुप्ता और समर्थ सिंह ने दो-दो, सिद्धांत, अबुल फैजल, लकी और हार्दिक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अविराट त्रिवेदी को दिया गया।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!