Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : सीएसजेएमयू बना खो-खो चैंपियन, एलपीयू को हराकर जीता खिताब

Kanpur : सीएसजेएमयू बना खो-खो चैंपियन, एलपीयू को हराकर जीता खिताब

Kanpur।  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आयोजित ऑल इंडिया पुरुष खो-खो अंतर-विश्वविद्यालयीय चैम्पियनशिप 2025–26 का समापन बुधवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने लवली प्रोफेाशनल यूनिवर्सिटी को हराकर खिताब अपने नाम किया।

चैंपियनशिप में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने शानदार और संतुलित प्रदर्शन करते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) उपविजेता रही। तृतीय स्थान पर स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विश्वविद्यालय की टीमों ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में सीएसजेएमयू के खिलाड़ी श्रीनिवास को ‘सर्वश्रेष्ठ आक्रमणकर्ता’, एलपीयू के देवा नारायण को ‘सर्वश्रेष्ठ रक्षक’ और गोविंद यादव को ‘प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षा विभाग के आयोजन समिति और कोच अश्वनी मिश्रा और टीम मैनेजर अभिषेक मिश्रा की देखरेख में हुआ।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंशु यादव, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव और खेल सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!