Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में खेरापति ने जेडी क्लब को 118 रन से मात दी। दूसरे मैच में केडीएमए ने कानपुर साउथ को दो विकेट से हराया। तीसरे मैच में ग्रेजुऐट क्लब ने साउथ जिमखाना को 179 के बड़े अंतर से पराजित किया। चौथे मैच में आदर्श क्लब ने एसपीएसएसए को सात विकेट से हराया। पांचवें मैच में एवरो क्लब ने वाईएमसीए को छह विकेट से मात दी।
श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर पहले मैच में ग्रेजुऐट क्लब ने 40 ओवर में छह विकेअ पर 310 रन बनाए। टीम से बिलाल फिरोज ने 125 रन और अतिफ खान ने 102 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में उत्तम पांडे ने तीन को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ जिमखाना की पूरी टीम 28.1 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से राहुल यादव ने सर्वाधिक 52 रन व अभिनव ने 38 रन बनाए, तो गेंदबाजी में तनुज यादव ने तीन, मयंक, आदर्श और शिवम ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान पर दूसरे मैच में खेरापति ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 242 रन बनाए। टीम से शशांक सिंह ने 65, आर्यन सक्सेना ने 62, लव पांडे ने 29 और विराट सिंह ने 28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में पवन ने चार, आदित्य ने दो को आउट किया। जवाब में जेडी क्लब की पूरी टीम 25.2 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। टीम से दिलीप ने 38, सलमान ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में लव पांडे ने चार, देव ने दो को आउट किया।
किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में कानपुर साउथ की टीम ने 40 ओवर में छह विकेट पर 227 रन बनाए। टीम से रौनक सिंह ने 82 रन, उत्कर्ष यादव ने 48 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अभिनव, सतनाम, आतिफ, अभिषेक और सुधांशु ने एक-एक को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीएमए ने सतनाम सिंह 66 रन, रिषभ मिश्रा 41 रन, सुधांशु चौरसिया 39 व माही कटियार 26 रन के दम पर 39.2 ओवर में 230 रन बनाकर मैच जीता। वहीं, गेंदबाजी में अनुज पाल ने चार को आउट किया।
चौथे मैच में जाजमऊ स्थित एवरेस्ट मैदान पर एसपीएसएसए की टीम ने 35 ओवर में 247 रन बनाए। टीम से वंश निगम ने 119 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में रावेंद्र ने चार को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आदर्श क्लब ने 34 ओवर में तीन विकेट पर 251 रन बनाकर मैच जीता।
जीत में देवेश तिवारी ने 101 रन की शतकीय व राज कुशवाहा और राहुल कुमार ने 54-54 रन की अर्द्धशतकीय पारियां खेली, तो गेंदबाजी में आयुष्मान सिंह, अविनाश यादव और प्राणवीर सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। पनकी स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर खेले गए पांचवें मैच में वाईएमसीए ने 23 ओवर में आठ विकेट पर 84 रन बनाए।
अरुण ने 12 रन बनाए, तो गेंदबाजी में लव अवस्थी ने तीन, रोहित और वसीम ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में एवरो क्लब ने 15 ओवर में चार विकेट पर 85 रन बनाकर मैच जीता। जीत में आर शिवा ने 32 रन व फैज ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अरुण शर्मा ने तीन को आउट किया।


