Kanpur । रिवर्स ग्रुप की ओर से इंटर एकेडमी फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में बुधवार को खेले गए पहले मैच में केसीसीसी ने आरपीसीए को 167 रन से पराजित किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम केसीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में तीन विकेट पर 220 रन बनाए।
टीम से कृष्णा यादव ने 104 रन की शतकीय पारी, उत्कर्ष यादव ने 39 रन व गौरांग सिंह ने 34 रन की की पारी खेली, तो गेंदबाजी में करन सिंह ने चार, तनय, व मयंक ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीसीए की टीम केसीसीसी के गेंदबाजों के आगे टिक न सकी और पूरी टीम 15.3 ओवर में महज 53 रन बनाकर सिमट गई।
टीम से सर्वाधिक 10 रन की पारी यशोवर्धन ने खेली, तो गेंदबाजी में अथर्व भारद्धाज ने तीन, सिद्धार्थ बाजपेई ने दो, आर्यन यादव आससैर प्रिंस शर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब कृष्णा यादव को दिया गया।


