मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : जियाउद्दीन अशरफ के हरपनमौला खेल से शम्शी स्पोर्टिंग क्लब विजई
खेल

Kanpur : जियाउद्दीन अशरफ के हरपनमौला खेल से शम्शी स्पोर्टिंग क्लब विजई

Akash Chaudharyअपडेट: November 17, 2024

शम्सी स्पोर्टिंग, शम्सी स्मेशर्स और शम्सी पॉवर हिटर्स ने भी की जीत हासिल

Kanpur । शम्शी क्रिकेट लीग में रविवार को कई मुकाबले खेलेे गए। पहले मैच में राहुल सप्रू बी मैदान पर शम्शी स्पोर्टिंग क्लब ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में शम्सी नाइट राइडर्स ने 13.5 ओवर में पूरी टीम 90 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें शम्सी स्पोर्टिंग क्लब ने 145 रन से मैच जीता। जीत में 82 रन व 4 विकेट लेने वाले जियाउद्दीन अशरफ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच शम्सी सुपर ब्लास्टर ने 24.2 ओवर में 161 रन बनाए।

#kanpur

जवाब में शम्सी स्पोर्टिंग ने 21.1 ओवर 5 विकेट पर 163 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता। जीत में 28 रन व 4 विकेट लेने वाले नासिर इकबाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरे मैच में मदर टेरेसा मैदान पर शम्सी स्पेशर्स ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में शम्सी सुपर किंग्स ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन ही बना सकी और शम्सी स्मेशर्स ने 19 रन से मैच जीता। जीत में 34 रन व 2 विकेट लेने वाले अफ्फान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चौथे मैच में सीआईएसएफ पनकी मैदान पर खेले गए मैच में शम्सी पॉवर हिटर्स ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में शम्सी रेंजर्स ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन ही बना सकी और शम्सी पॉवर हिटर्स ने 20 रन से मैच जीता। जीत में 79 रन की पारी खेलने वाले शाहबाज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

https://parpanch.com/kanpur-peacock-miracles-won-from-the-claws-of-ram-singh/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *