Kanpur । ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित केंद्रीय प्रशिक्षण कैंप में खेले जा रहे अभ्यास मैच में प्रदेश के 80 खिलाड़ियों के बीच दो टीम बनाकर 40-40 ओवर के मैच कराए जा रहे हैं। हर खिलाड़ी की फिटनेस, स्किल का व्यक्तिगत प्रदर्शन परखने के लिए सिमुलेशन कराकर फाइनल ट्रायल मैच का आयोजन चल रहा है। अब 28 और 29 अप्रैल को होने वाले फाइनल ट्रायल से प्रदेश से आवासीय खेल छात्रावास के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए अभ्यास मैच में गेंदबाज और बल्लेबाजों ने मिलाजुला प्रदर्शन किया। गेंदबाजों ने सटीक लेंथ के साथ गेंदबाजी में वैरियेशन से कोच अमित पाल का ध्यान खींचा। बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनकर उभरे गेंदबाजों ने अभ्यास मैच में बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया।
टीम ए के तेज गेंदबाज टीम बी के ज्यादातर बल्लेबाजों पर भारी पड़े। जबकि जवाब में उतरी टीम बी के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। दूसरी पारी में खिलाड़ियों ने मिला-जुला प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई।


