मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur :मकनपुर मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, ज्वाइंट सीपी ने दिए सख्त निर्देश
कानपुर

Kanpur :मकनपुर मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, ज्वाइंट सीपी ने दिए सख्त निर्देश

Akash Chaudhary

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के आदे

Kanpur। थाना अरौल क्षेत्र के अंतर्गत मकनपुर स्थित हजरत मदार साह की मजार पर लगने वाले पारंपरिक मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शुक्रवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने मेले स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट सीपी ने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस बल की तैनाती का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में ढिलाई या लापरवाही न बरती जाए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

ज्वाइंट सीपी ने मेले के आयोजकों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले नागरिकों की सुरक्षा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है।

इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम कपिल देव सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर मंजय सिंह और थाना प्रभारी अरौल अपने दल-बल के साथ मौजूद रहे।पुलिस प्रशासन ने बताया कि मेले के दौरान संपूर्ण क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *