Monday, May 18, 2026
HomeखेलKanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग में गीतांजलि, एचबीटीयू और विनर्स क्लब की...

Kanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग में गीतांजलि, एचबीटीयू और विनर्स क्लब की धमाकेदार जीत

Kanpur ।  केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में गीतांजलि क्लब ने वैदिक यूनियन क्लब को 73 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में एचबीटीयू ने स्टार क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराया। तीसरे मैच में विनर्स क्लब ने ओलंपिक रजि. को सात विकेट से मात दी। चौथे मैच में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल एकेडमी ने वंडर्स क्लब को 22 रन से हराया।

श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर पहले मैच में गीतांजलि क्लब ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 246 रन बनाए। टीम से अनूप गौतम ने 98 रन, कृष्णकांत द्विवेदी ने 75 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में हार्दिक ने दो को आउट किया। जवाब में वैदिक यूनियन क्लब की पूरी टीम 35 ओवर में आठ विकेट पर 173 रन ही बना सकी। टीम से तनुष अवस्थी ने 41 रन व ध्रुव सोनी ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सुजल ने तीन विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच सुजल को चुना गया।

एचबीटीयू मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में सात विकेट पर 183 रन बनाए। टीम से नमन जैसवाल ने 48 रन, सौमित्र सिंह ने 41 रन व वैदिक ने 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मंजेश व ध्रुव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में एचबीटीयू की टीम ने 30.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में वैभव ने नाबाद 43रन, शिवम ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ऋषभ गुप्ता व गोविंद गुप्ता ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच वैभव को चुना गया। तीसरे मैच में श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर ओलंपिक रजि. ने 31.5 ओवर में 159 रन बनाए। टीम से राधेश्याम ने 53 रन, प्रबल ने 28 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अखिलेश निषाद ने चार, मीसम अब्बास व कृष्णा ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में विनर्स क्लब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में सार्थक लोहिया ने नाबाद 60 रन व प्रियांशु ने नाबाद 57 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में शिवेंद्र ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अखिलेश निषाद को चुना गया। चौथे मैच में जाजमऊ स्थिज जेम्स मैदान पर चौथे मुकाबले में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल एकेडमी ने 36 ओवर में छह विकेट पर 263 रन बनाए।

टीम से शिवा सोनकर ने 86 रन, अविनाश यादव 50 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हिमेंद्र यादव व साहुल वर्मा दो-दो विकेट अपने नाम किए। वंडर्स क्लब की पूरी टीम 35 ओवर में 241 रन पर सिमट गई। टीम से निलेश कॉल ने 103 रन की शतकीय पारी भी टीम को जीत न दिला सकी। तो गेंदबाजी में अविनाश यादव, प्रखर व शिवा सोनकर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच शिवा सोनकर को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...