Sunday, October 4, 2026
HomeखेलKanpur : कराटे के दांव-पेंच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Kanpur : कराटे के दांव-पेंच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

150 खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में लिया हिस्सा, पदक जीतकर बढ़ाया शहर का मान

Kanpur। विकास नगर स्थित जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को थर्ड कराटे वॉरियर चैंपियनशिप-2026 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए जोरदार मुकाबले किए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल भावना जरूरी है। खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया।

पुरस्कार वितरण समारोह में 211 कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि रवि बाजपेयी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरपी सिंह और कानपुर कराटे एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया।
स्वर्ण पदक जीतने वालों में विराज शुक्ला, हर्ष पांडेय, जयंतीका झा, मुक्तिका झा, आध्या गुप्ता, मिशिका, आराध्य, आस्था, श्वेता चौहान, पविका, देवेंद्र, अरनवी, वेदांशी सिंह, अनंत राम और अरथेश रहे। रजत पदक ऋतिक द्विवेदी, सूर्यांश बघेल, श्वेता चौहान और समृद्धि वाणी ने जीते।

कांस्य पदक अभ्युदय राजावत, आदित्य शुक्ला, शाश्वत, नमिश सिंह, आन्या कटियार, अन्य दीक्षित, आशुतोष यादव, पलक कटियार और राधिका पासवान समेत अन्य खिलाड़ियों ने हासिल किए।

प्रतियोगिता में मोंटी निषाद, आशीष गौतम, संदीप तिवारी और शिवम सिंह राजावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन की जानकारी वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कानपुर कराटे एसोसिएशन के सचिव सभाजीत वर्मा ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...