Sunday, October 4, 2026
HomeखेलKanpur : कमला क्लब में अंडर-23 टीम के लिए परखी प्रतिभा

Kanpur : कमला क्लब में अंडर-23 टीम के लिए परखी प्रतिभा

 

अमन, अभिषेक, युवराज और अनमोल ने बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा

Kanpur। बीसीसीआई की कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी 2026-27 के मुकाबले 12 अक्तूबर से शुरू होंगे। यूपी अंडर-23 टीम के चयन की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को कमला क्लब में ट्रायल मुकाबले खेला गया। इसमें बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर चयनकर्ताओं के सामने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

कमला क्लब मैदान पर हुए मुकाबले में शुरुआती पारी में गेंदबाजों का दबदबा रहा और टीम-सी ने टीम-डी के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर शॉट मारकर अपनी तकनीक व आत्मविश्वास से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। ट्रायल मुकाबलों में कानपुर के अमन चौहान, अभिषेक यादव, युवराज पांडेय और अनमोल पांडेय चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया।

ट्रायल मुकाबले में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी का आकलन करने की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार, रिजवान शमशाद, कपिल पांडेय और मो. आमिर को दी गई है। ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर यूपी अंडर-23 टीम के लिए चयन किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...