Sunday, October 4, 2026
HomeखेलKanpur : रणजी की तैयारी में जुटे यूपी के सूरमा, नेट्स पर...

Kanpur : रणजी की तैयारी में जुटे यूपी के सूरमा, नेट्स पर दिखा दम

प्रियम गर्ग, रिंकू समेत सीनियर खिलाड़ियों ने दो घंटे किया कड़ा अभ्यास

Kanpur । यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से ग्रीन पार्क में रणजी कैंप के तीसरे दिन नेट्स सत्र का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर टीम के 32 खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। कोच की भूमिका निभा रहे ज्ञानेंद्र की देखरेख में खिलाड़ियों ने तैयारियों को परखा। रविवार को कैंप के तीसरे दिन नेट्स सत्र में प्रशांत वीर, रिंकू, अभिषेक गोस्वामी, प्रियम गर्ग, माधव कौशिक, कुनाल त्यागी समेत 22 सीनियर क्रिकेटरों ने कड़ा अभ्यास किया।

पिच के व्यवहार को समझने के लिए थ्रोअर की मदद से बाउंसर, शार्ट पिच व सटीक यार्कर गेंदों को खेलने में खिलाड़ी जुटे रहे। करीब दो घंटे के अभ्यास के बाद सीनियर खिलाड़ियों ने कोच ज्ञानेंद्र पांडेय व राहुल सप्रू के साथ रणनीति बनाई। नेट्स सत्र से पहले खिलाड़ियों का फिटनेस और फील्डिंग सत्र आयोजित किया गया। वहीं, कमला क्लब, चंद्रा मैदान में प्रदेश की अंडर-23 टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की खोज ट्रायल मैच से की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...