Kanpur। आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में बुक ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बीपी क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग का शुभारंभ पांच अक्तूबर, सोमवार को सांसद रमेश अवस्थी करेंगे। लीग का फाइनल मुकाबला 16 अक्तूबर, शुक्रवार को खेला जाएगा।
यह जानकारी आयोजन सचिव नीलेश खंडेलवाल ने दी। उन्होंने बताया कि लीग में चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। रविवार को चारों टीमों की जर्सी भी लांच की गई। लीग में एसजीएम स्ट्राइकर्स (कप्तान-नीलेश खंडेलवाल), फेयरडील फाइटर्स (कप्तान-अश्वनी गुप्ता), बुकशॉप ब्लास्टर्स (कप्तान-गुंजन माहेश्वरी) और सागर लायंस (अपूर्व गुप्ता) टीम हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता में पांच अक्तूबर, छह अक्तूबर, नौ अक्तूबर, दस अक्तूबर, 12 अक्तूबर और 13 अक्तूबर को खेले जाएंगे। लीग के सभी मुकाबले टीएसएच मैदान पर सुबह खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच डे-नाइट होगा। सभी मैच 20-20 ओवर के खेले जाएंगे। सभी टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसमें शीर्ष दो टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार के अलावा मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया जाएगा।


