Sunday, October 4, 2026
HomeखेलKanpur : नीर नेहवाल ने सिद्धार्थ को पटखनी देकर जीता बैडमिंटन खिताब

Kanpur : नीर नेहवाल ने सिद्धार्थ को पटखनी देकर जीता बैडमिंटन खिताब

कुहू ने दिव्यांशी को हराया, चार वर्गों में चैंपियन बने खिलाड़ी

Kanpur । ग्रीनपार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में खेली गई स्व. सीताराम पांडेय मेमोरियल द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का रविवार को समापन हुआ। इसमें पुरुष एकल के फाइनल में नोएडा के नीर नेहवाल ने लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा को 15-10, 16-14 से हराकर चैंपियनशिप जीती। तो महिला वर्ग में महिला एकल के फाइनल में आगरा की कुहू ने कानपुर की ही दिव्यांशी गौतम को 21-19, 8-2 (रिटायर्ड) से पराजित किया।

पुरुष युगल में उन्नाव-लखीमपुर खीरी के अर्चित सिन्हा और शिवम वर्मा की जोड़ी ने आगरा के आयुष अग्रवाल और दक्ष गौतम को हराकर खिताब अपने नाम किया। सहारनपुर के अतुल कुमार-प्रदीप कुमार और आजमगढ़-यूपीपी के आरुष श्रीवास्तव-राजन यादव की जोड़ियां सेमीफाइनल में पहुंचीं। महिला युगल में हापुड़-नोएडा की रिद्धि भारद्वाज और श्रुति चौहान ने वाराणसी-उन्नाव की नेहा पाल और विभूति सिन्हा को 15-4, 15-5 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। अलीगढ़ की रमा सिंह-सुजाता सिंह तथा लखनऊ-नोएडा की श्वेता राज वर्मा-स्नेहा मौर्य की जोड़ियां सेमीफाइनल में रहीं।

मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में वाराणसी के अभ्यांश सिंह और रिधिमा सिंह ने सोनभद्र-हापुड़ के अश्मित सिंह और रिद्धि भारद्वाज को 15-9, 15-9 से शिकस्त देकर खिताब जीता। उन्नाव के अर्चित सिन्हा-विभूति सिन्हा और अलीगढ़-गाजियाबाद के प्रदीप चौधरी-समीक्षा त्यागी सेमीफाइनल तक पहुंचे। पुरुष एकल वर्ग लखीमपुर खीरी के सिद्धांत सलार और यूपीपी के राजन यादव सेमीफाइनल तक पहुंचे। तो बालिका वर्ग में मुरादाबाद की तरनजीत कौर और हापुड़ की काजल पंवार सेमीफाइनल तक पहुंचीं।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य, एमएलसी अरुण पाठक, चेयरमैन मनोज पांडेय, डॉ. गुंजन पांडेय और संजीव दीक्षित ने विजेता खिलाड़ियों को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सचिव डीपी सिंह, महीप सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी, आशीष कुमार गौड़, आशुतोष सत्यम झा, इरशाद अहमद समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...