Monday, May 18, 2026
HomeखेलKanpur : सिंहानिया, एलनहाउस और पूर्णचंद्र की शानदार जीत, क्वार्टर फाइनल में...

Kanpur : सिंहानिया, एलनहाउस और पूर्णचंद्र की शानदार जीत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Kanpur । डीपीएस आजाद नगर और जिला फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को नवाबगंज स्थित आजादनगर मैदान पर प्रारंभ हुई। पहले दिन सिंहानिया, एलनहाउस और पूर्ण चंद्र ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।

प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एलन हाउस पनकी को 4-0 से एकतरफा शिकस्त दी। वहीं दूसरे मैच में एलन हाउस रूमा ने कड़े मुकाबले में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। तीसरे मैच में पूर्णचंद विद्या निकेतन ने केडीएमए को 2-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन डीपीएस आजाद नगर की प्रिंसिपल शिल्पा मनीष ने किया। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, संजय पाल, सुनील कुमार, शरद जायसवाल, वीरेंद्र कुमार, आनंद शर्मा, विकास राहुल, मनोज कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को क्वार्टर फाइनल के दो मुकाबले खेले जाएंगे।

पहला मैच डीपीएस आजाद नगर और सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के बीच सुबह 8:30 बजे होगा, जबकि दूसरा मुकाबला जयपुरिया स्कूल और एलन हाउस रूमा के बीच सुबह 9:30 बजे खेला जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...