Monday, May 18, 2026
HomeखेलKanpur : जेएनटी लीग के उद्घाटन मुकाबलों में गोल्डी मसाले व सिग्मा...

Kanpur : जेएनटी लीग के उद्घाटन मुकाबलों में गोल्डी मसाले व सिग्मा ग्रिपलॉक विजयी

Kanpur । जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 के उद्घाटन मैच में सोमवार को गोल्डी मसाले इलेवन ने एसएनके इलेवन को 68 रन से मात दी। दूसरे मैच में सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने स्वास्तिक इंटरनेशनल इलेवन को 46 रन से पराजित किया।

#kanpur

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान-ए पर पहले मुकाबले में गोल्डी मसाले इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में छह विकेट पर 198 रन बनाए। टीम की ओर से हर्ष गुप्ता ने 50 और आर्यन यादव ने 47 रन की शानदार पारी खेली। एसएनके इलेवन की ओर से अंश और वंश ने दो-दो विकेट लिए।

#kanpur

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएनके इलेवन की टीम 25 ओवर में आठ विकेट पर 130 रन ही बना सकी। अंश यादव ने 20 और रेयांश पाल ने 16 रन बनाए। गोल्डी मसाले इलेवन की ओर से देवांश ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आर्यन यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला मैदान-बी पर सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन और स्वास्तिक इंटरनेशनल इलेवन के बीच खेला गया। सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने 20.1 ओवर में 116 रन बनाए।

#kanpur

शिवांश ने 48 और आदित्य यादव ने 21 रन का योगदान दिया। स्वास्तिक इंटरनेशनल की ओर से उत्कर्ष विश्वकर्मा और अंतेश ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में स्वास्तिक इंटरनेशनल इलेवन की पूरी टीम 16 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। आराध्य तिवारी ने सर्वाधिक 13 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। सिग्मा ग्रिपलॉक की ओर से माधव बाजपेयी और देवांश ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

माधव बाजपेयी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन एडीसीपी सेंट्रल नगर डॉ. अर्चना सिंह और विनायक शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डॉ. अर्चना सिंह ने जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर विनायक शुक्ला ने युवा खिलाड़ियों को अपने संघर्ष और क्रिकेट सफर के अनुभव साझा करते हुए प्रेरित किया।

मूल रूप से कानपुर निवासी विनायक ने बताया कि शुरुआती दिनों में वह स्वयं जेएनटी के जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ी के रूप में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि उसी मंच पर आज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होना उनके लिए भावुक और अविस्मरणीय क्षण है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...