Kanpur । इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रविवार को ओपन नानचाकू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन रतनलालनगर स्थित न्यू स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में करीब 15 स्कूलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय कपूर और न्यू स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक राकेश वाधवा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में न्यू स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल ने सर्वाधिक अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कोपा स्टेट शिक्षा सदन दूसरे, बाबुल स्पोर्ट्स अकादमी तीसरे, चिंतल स्कूल चौथे और इस्कोमिया अकादमी पांचवें स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश नानचाकू एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल योगेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय सिंह, नानचाकू एसोसिएशन ऑफ कानपुर के चेयरमैन अंश चंदेल, अध्यक्ष अनूप दीक्षित, नानचाकू एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के अध्यक्ष अजीत कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, उन्नाव की महासचिव हंशिका, नानचाकू एसोसिएशन ऑफ कन्नौज की महासचिव राखी कश्यप, अध्यक्ष सुनीति शर्मा और पंचायत राज विभाग कन्नौज के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।

