मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 18 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : रत्नम के निशाने ने मचाई धूम, तीन पदक पर जमाया कब्जा
खेल

Kanpur : रत्नम के निशाने ने मचाई धूम, तीन पदक पर जमाया कब्जा

Akash Chaudhary

Kanpur । बाराबंकी की पुलिस लाइन में 26 से 30 सितंबर तक हुई प्रदेश स्तरीय सीनियर व जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर यूथ आर्चरी अकैडमी के तीरंदाजों ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य समेत पांच पदक अपने नाम किए।

अकैडमी की रत्नम दीक्षित प्रतियोगिता ने इंडियन राउंड में सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। सीनियर इंडियन राउंड मिक्स टीम स्पर्धा में रत्नम दीक्षित और देवांश तिवारी की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग के एलिमिनेशन राउंड में भी रत्नम ने रजत पदक जीता। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है।

जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर और महासचिव राजाभारत अवस्थी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच संदीप कुमार पासवान और शिव शिवाश्रे ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।