Wednesday, April 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : खुद के अपहरण का ड्रामा कर परिजनों से मांगी फिरौती

Kanpur : खुद के अपहरण का ड्रामा कर परिजनों से मांगी फिरौती

कर्ज चुकाने के लिए रची साजिश, गाजियाबाद से सकुशल बरामद

Kanpur। कर्ज में डूबे एक युवक ने परिजनों से रुपये ऐंठने के लिए अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच दी। जाजमऊ पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया।मनोहर नगर (ऊंचा टीला) निवासी सकीना ने 27 अप्रैल को थाना जाजमऊ में तहरीर दी थी कि उनका 24 वर्षीय बेटा फैज 26 अप्रैल की सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ समय बाद परिजनों के पास व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें फैज के अपहरण की बात कहकर उसे छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सर्विलांस और सीडीआर की मदद ली। जांच में फैज की लोकेशन गाजियाबाद में मिली। वहां से जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह अपने साथी फरमान उर्फ कस्सू के साथ ठहरा हुआ है।पूछताछ में फैज ने बताया कि उसने अपने मालिक से 20 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इसी वजह से उसने परिजनों से रुपये लेने के लिए अपहरण का ड्रामा रचा।

व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिए वह अलग-अलग रकम की मांग करता रहा।पुलिस के दबाव के चलते वह गाजियाबाद से कानपुर लौट आया और रेल बाजार क्षेत्र में अपनी मौसी के घर छिप गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे बरामद कर लिया।थाना जाजमऊ प्रभारी के अनुसार, युवक ने एक रिक्शा चालक को लालच देकर इस साजिश में शामिल किया था।

मामले में आरोपी और उसके साथी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की झूठी घटनाओं से बचें, क्योंकि इससे पुलिस का समय व्यर्थ होता है और असली मामलों की जांच प्रभावित होती है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!