Kanpur । अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्थापक नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉक्टर मणिभद्र मुनि जी महाराज का कानपुर का छह दिवसीय भ्रमण धुआंधार रहा। कानपुर के उद्योगपति दीपक कोठारी, उद्यमी मणिकांत जैन, सांसद रमेश अवस्थी सहित कई तमाम नामी गिरामी लोग व आम जनमानस जैन संत से जुड़े और उनका आशीर्वाद लिया।
सर्वोदय शांति पदयात्रा के संस्थापक नेपाल केसरी मानव मिलन संस्थापक राष्ट्र संत डॉक्टर मणिभद्र मुनि जी महाराज का भारत के कानपुर भ्रमण चल रहा है। छह दिवसीय भ्रमण के दौरान कानपुर के आनंदपुरी, कैंट, स्वरूप नगर, तिलक नगर, खोया बाजार सहित छह स्थान पर जैन संत के हुए प्रवचन में भारी जन समुदाय उमड़ा।
कानपुर विचरण के दौरान तमाम राजनेता, उद्योगपति सहित आम लोग भी जैन संत का आशीर्वाद लेने पहुंचे। तमाम गणमान्य लोगों को जैन संत ने अपने हाथों लिखी सर्वोदय शांति पदयात्रा नामक पुस्तक भेंट कर आशीर्वाद भी दिया। जैन संत के कानपुर भ्रमण के दौरान उद्योगपति दीपक कोठारी, मणिकांत जैन आदि ने व्यवस्था को संभाला। नौ मार्च को सर्वोदय शांति पदयात्रा लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ में विचरण के बाद सर्वोदय शांति पदयात्रा अयोध्या के लिए रवाना होगी।
सर्वोदय शांति पदयात्रा नेपाल के लिए निकली है। नेपाल के पोखरा के जैन स्थानक में 2025 का चातुर्मास होगा। जैन संत डॉक्टर मणिभद्र मुनि जी महाराज के भारत व नेपाल में लाखों श्रद्धालु हैं। भारत के कोने-कोने में सर्वोदय शांति पदयात्रा निकाल चुके जैन संत डॉक्टर मणिभद्र मुनि जी महाराज नेपाल में भी तमाम जगहों पर पदयात्रा कर चुके हैं।
कानपुर में सर्वोदय शांति पदयात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष व कानपुर विधायक सलिल बिश्नोई,एमएलसी अरुण पाठक, विधायक अमिताभ बाजपेई, महापौर प्रमिला पांडे, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा आदि ने भी गुरु दर्शन का लाभ लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कानपुर सकल जैन समाज ने जैन संत डॉक्टर मणिभद्र मुनि जी महाराज से कानपुर में 2026 में चातुर्मास किए जाने का आग्रह व विनती भी की।